Explore

Search

December 15, 2025 10:25 am

सीवान: डीआईजी ने एसडीपीओ कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

पुलिस प्रशासन की व्यवस्था का लिया जायजा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

डीआईजी निलेश कुमार ने मंगलवार की सुबह समाहरणालय स्थित सदर एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उनके साथ एसपी भी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने एसडीपीओ कार्यालय में संधारित विभिन्न पंजियों और रिकॉर्ड की जांच की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी रिकॉर्ड सही ढंग से संधारित किए जाएं और नियमित रूप से अपडेट किए जाएं। डीआईजी ने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निष्पादन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराध नियंत्रण के लिए कुर्की-जब्ती की कार्रवाई को प्रभावी बनाया जाए।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में आपराधिक घटनाओं की स्थिति की समीक्षा की और एसडीपीओ को निर्देश दिया कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित कर अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के क्रम में कुछ त्रुटियां पाई गईं, जिन्हें सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।

इस मौके पर सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर