Explore

Search

March 5, 2026 1:48 pm

सीवान : ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गेंहू का बोझा लाने के दौरान पलटी ट्रैक्टर, मृतक शंकर शाह परिवार का इकलौता सहारा था

सीवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कररूआ गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। गेंहू का बोझा लाते समय ट्रैक्टर पलट गया, जिससे चालक उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीवान सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान कररूआ गांव निवासी 35 वर्षीय शंकर शाह के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजनों को सौंप दिया गया।

शंकर शाह गांव के ही एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। बुधवार दोपहर वह ट्रैक्टर से खेत से गेंहू का बोझा लाने गया था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गई और वह नीचे दब गया।

घटना के बाद कररूआ गांव में मातम का माहौल है। शंकर तीन भाइयों में सबसे छोटा था और पूरे परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। उसके बच्चों की आंखें पिता के शव को देखकर नम थीं, वहीं स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर