✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
प्रयागराज कुंभ में शानदार सेवा देने वाले आरपीएफ कर्मियों को प्रशासन ने दिया सम्मान
प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले के दौरान उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले सीवान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रेलवे प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में आरपीएफ निरीक्षक राजेश कुमार सिन्हा, उप निरीक्षक संजय कुमार पांडेय, एएसआई बृजभूषण सिंह, शैलेंद्र पांडेय, विनोद कुमार, मयंक भूषण तिवारी, छोटेलाल सिंह, हेड कांस्टेबल प्रमेंद्र राय, कांस्टेबल विजय कुमार यादव और अनिल कुमार शामिल हैं।
इन अधिकारियों एवं जवानों ने प्रयागराज में कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से, झुसी और रामबाग रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुँचाने में इनकी सक्रिय भागीदारी रही।
सम्मान समारोह के दौरान वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस रामकृष्ण और इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार श्रीवास्तव ने इन अधिकारियों को सम्मानित कर उनकी सराहना की।
रेलवे प्रशासन ने कहा कि आरपीएफ की सक्रिय भूमिका से कुंभ मेले के दौरान भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की सुरक्षा में मदद मिली, जिससे लाखों श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के अपनी यात्रा पूरी कर सके।

