Explore

Search

March 14, 2026 8:33 am

सीवान: एसपी को आवेदन देकर नगर थाना इंस्पेक्टर पर प्रताड़ना का आरोप

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

स्टेशन रोड निवासी इंजीनियर आर्य महेश्वरा नंद उर्फ लालू ने एसपी को आवेदन देकर नगर थानाध्यक्ष राजू कुमार पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष ने 22 मार्च की रात उनके घर पहुंचकर अमर्यादित व्यवहार किया।

सीवान: नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड निवासी इंजीनियर आर्य महेश्वरा नंद उर्फ लालू ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को आवेदन सौंपकर नगर थानाध्यक्ष राजू कुमार पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।

लालू ने अपने आवेदन में बताया कि 22 मार्च की रात लगभग साढ़े आठ बजे नगर थाना इंस्पेक्टर राजू कुमार दल-बल के साथ उनके घर पहुंचे। दरवाजे पर दस्तक देने के साथ-साथ उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो इंस्पेक्टर ने उन्हें भी भला-बुरा कहते हुए वहां से हट जाने को कहा और नहीं हटने पर लाठीचार्ज की चेतावनी दी।

लालू का आरोप है कि थानाध्यक्ष ने उन्हें अपराधी कहकर संबोधित किया, जबकि उनका किसी आपराधिक गतिविधि से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि किसी के बहकावे में आकर पुलिस अधिकारी ने यह कदम उठाया है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर