Explore

Search

March 17, 2026 4:33 am

सीवान: अल्लाह की इबादत में सिर झुकाकर अदा की जाएगी रमजान के दूसरे जुमे की नमाज

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

शहर व ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों में मोमिन अदा करेंगे विशेष नमाज, अमन-चैन की मांगी जाएगी दुआ

सीवान: रमजान के पाक महीने का दूसरा जुमे का दिन मुस्लिम समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है। शुक्रवार को जिले की बड़ी मस्जिद, दरबार मस्जिद, चौक बाजार ग्यारहवीं मस्जिद, श्रीनगर मस्जिद, नवलपुर मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाएगी। इस दौरान मोमिन सिर झुकाकर अल्लाह की इबादत करेंगे और अमन-चैन, भाईचारे व खुशहाली की दुआ मांगेंगे।

रमजान का महीना इबादतों और नेकियों का महीना माना जाता है, जिसमें नमाज और रोजे का विशेष महत्व है। इस पाक महीने में बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी पूरे जोश के साथ रोजा रख रहे हैं और मस्जिदों में जाकर इबादत कर रहे हैं

गांव-गांव की मस्जिदों में भी रहेगी विशेष रौनक

सदर प्रखंड की मौला नगर मस्जिद, टड़वा मस्जिद, जियांय स्थित मस्जिद, खालिसपुर मस्जिद, बाघाड़ा मस्जिद समेत जिले के जीरादेई, गुठनी, मैरवा, नौतन, हसनपुरा, बड़हरिया, हुसैनगंज, गोरेयाकोठी, पचरुखी, दारौंदा, बसंतपुर, भगवानपुर हाट, लकड़ी नबीगंज, दरौली, आंदर, रघुनाथपुर, सिसवन और महाराजगंज प्रखंडों की मस्जिदों में भी विशेष नमाज अदा की जाएगी

शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों में आम दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ देखने को मिलेगी। मुस्लिम समुदाय के लोग नई पोशाक पहनकर खुदा की इबादत करेंगे और अपनी जिंदगी में बरकत व रहमत की दुआ करेंगे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर