Explore

Search

December 13, 2025 3:05 pm

सीवान: अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

श्यामपुर और चांप गांव में हुए हादसे, छह लोग घायल

सीवान जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में बुधवार की सुबह आधा दर्जन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।

पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्यामपुर में हुई, जहां दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर निवासी विकास कुमार सिंह, विवेकानंद कुमार और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टड़वां निवासी रामायण यादव व मंगल यादव के रूप में हुई। बताया जाता है कि विकास और विवेकानंद एक बाइक पर सवार होकर शहर आ रहे थे, जबकि रामायण और मंगल दूसरी बाइक से मैरवा की ओर जा रहे थे। तभी दोनों बाइकों में सीधी भिड़ंत हो गई, जिससे चारों युवक घायल हो गए।

दूसरी घटना सराय थाना क्षेत्र के चांप गांव में हुई, जहां एक बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मिहिर कुमार और जयनाथ कुमार घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक बाइक पर सवार होकर पचरूखी जा रहे थे, तभी तेज़ रफ्तार ट्रक ने उन्हें धक्का मार दिया।

घटनाओं की सूचना मिलते ही संबंधित थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर