Explore

Search

May 16, 2026 1:57 am

सिसवन : 54 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सिसवन पुलिस ने की छापेमारी, बाइक समेत बरामद की भारी मात्रा में शराब; फरार तस्कर की तलाश जारी

सिसवन (सिवान): थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस ने बुधवार की सुबह बड़ी कार्रवाई की। गश्ती दल ने भागर नई बस्ती सरउत मोड़ के समीप छापेमारी कर 54 लीटर देशी शराब के साथ एक बाइक और एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक सहयोगी मौके से फरार हो गया।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के कटवार गांव निवासी देवेंद्र यादव के रूप में की गई है। वहीं फरार तस्कर की पहचान उसी गांव के विकास कुमार यादव उर्फ मनीष के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है। फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर