Explore

Search

March 14, 2026 5:26 am

सिसवन: शादी की नीयत से युवती का अपहरण, परिजनों ने पुलिस से की शिकायत

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिसवन थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव से शादी की नीयत से एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर अपहृता की मां ने अज्ञात के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है

परिजनों के अनुसार, युवती बाजार में खरीदारी करने के लिए गई थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। जब परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की, तो उसका कोई पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस प्रशासन से युवती की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर