सिसवन में स्कार्पियो की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, पीएमसीएच रेफर
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
भागड़ गांव के पास हुई दुर्घटना, घायल युवक की हालत नाजुक
सिवान: सिसवन थाना क्षेत्र के भागड़ गांव के समीप शनिवार को एक स्कार्पियो की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान भागड़ गांव निवासी कमलेश चौहान के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार कमलेश किसी काम से घर से बाहर निकले थे। उसी दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।
सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सरफुद्दीन अहमद ने बताया कि घायल की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है और तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता है।
इस घटना से गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।

