Explore

Search

April 20, 2026 2:55 am

सिसवन में अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो लोग घायल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान।
सिसवन थाना क्षेत्र में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना सिसवन-रघुनाथपुर मुख्य सड़क पर भागर गांव के समीप घटी, जहां भागर निवासी श्रीनाथ महतो के पुत्र राजनारायण महतो सड़क पार करते समय एक बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए।

वहीं दूसरी दुर्घटना ईसोपुर गांव में हुई, जहां हीराम बाबू राम की पत्नी कौशल्या देवी किसी कार्य से बाहर निकली थीं और एक अनियंत्रित वाहन की टक्कर से घायल हो गईं।

दोनों घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर