Explore

Search

December 13, 2025 3:15 pm

सिसवन: मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत तीन लाभार्थियों को मिला स्वीकृति पत्र

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

ग्रामीण परिवहन सुविधा को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार की पहल

सिसवन (सीवान): मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत बुधवार को सिसवन प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ राजेश कुमार द्वारा तीन लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा को सुलभ बनाना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उत्पन्न करना है।

स्वीकृति पत्र प्राप्त करने वालों में आनंद कुमार, शिवोध राम और रवि कुमार साह शामिल हैं। स्वीकृति पत्र मिलते ही लाभुकों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। इस दौरान बीडीओ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन की समस्या को दूर करने के लिए राज्य सरकार इस योजना को प्रभावी रूप से लागू कर रही है।

उन्होंने बताया कि गांवों में लोगों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराने और स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार का अवसर देने के उद्देश्य से इस योजना के तहत लाभुकों का चयन किया गया। सरकार की इस पहल से न केवल आवागमन सुलभ होगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर कई अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और लाभार्थियों के परिवारजन उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर