Explore

Search

May 31, 2026 1:09 pm

सिसवन: भतीजी ने चाचा-चाची पर गाली-गलौज व मारपीट का लगाया आरोप, थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

नंदा मुड़ा गांव की नेहा कुमारी ने चाचा-चाची पर की बाली छीनने और मारपीट की शिकायत, पुलिस कर रही जांच

सीवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदा मुड़ा गांव की रहने वाली एक युवती ने अपने चाचा और चाची के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने दावा किया है कि आरोपी गाली-गलौज करने के साथ-साथ उसके साथ मारपीट भी किए और कान की बाली छीन ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रुदल राम की पुत्री नेहा कुमारी ने थाने में आवेदन देकर अपने चाचा कुंदन राम और चाची गीता देवी पर अभद्र व्यवहार करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। नेहा ने यह भी आरोप लगाया कि झड़प के दौरान उसकी कान की बाली भी जबरन छीन ली गई।

पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर कुंदन राम और गीता देवी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर