Explore

Search

June 17, 2026 7:22 pm

सिसवन: छेड़खानी के आरोप में दो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिसवन थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाना में आवेदन देकर माधोपुर निवासी धर्मनाथ साह समेत एक अन्य व्यक्ति पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी कराई है। महिला ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि धर्मनाथ साह और श्रीराम राय समेत चार अन्य लोग बिना किसी से पूछे उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उन्होंने उसके साथ छेड़छाड़ की और जब उसने विरोध किया, तो आरोपियों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर