Explore

Search

March 14, 2026 4:39 pm

सिसवन : खेल मैदान के निर्माण की धीमी गति पर बिफरे डीडीसी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिसवन (सिवान): जिला विकास उप विकास आयुक्त (डीडीसी) मुकेश कुमार ने बुधवार को रघुनाथपुर व सिसवन प्रखंड के अंतर्गत विभिन्न विद्यालय परिसरों में निर्माणाधीन खेल मैदानों व अन्य योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को 15 अप्रैल से पहले सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया।

डीडीसी ने रघुनाथपुर प्रखंड के राजकीय माध्यमिक विद्यालय करसर, प्रोजेक्ट कस्तूरबा बालिका विद्यालय पंजवार, किसान मजदूर उच्च विद्यालय टारी और गौरा कुंवर इंटर कॉलेज परिसर में बन रहे खेल मैदानों का जायजा लिया। वहीं सिसवन प्रखंड में उच्च माध्यमिक विद्यालय सह इंटर कॉलेज भागर, चैनपुर मठिया के पास और मधुसूदन उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज छितौनी में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि खेल मैदान निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और तय समयसीमा के भीतर कार्यों को पूरा किया जाए, ताकि छात्र-छात्राओं को जल्द से जल्द खेल सुविधा उपलब्ध हो सके।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर