✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिसवन (सिवान) : प्रखंड के चैनपुर मुबारकपुर पंचायत के वार्ड संख्या दो में डंप किए गए कूड़े में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने आग लगते ही प्रशासन और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
आग लगने का कारण अज्ञात
ग्रामीणों ने बताया कि आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। लेकिन जैसे ही आग की लपटें उठने लगीं, इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने तुरंत प्रशासन को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद प्रशासन ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। अगर समय पर दमकल की गाड़ी नहीं पहुंचती, तो आग फैलकर और भी बड़ा नुकसान कर सकती थी।