Explore

Search

March 12, 2026 6:10 am

सिसवन :आपसी विवाद में मारपीट, युवती घायल

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सिसवन थाना क्षेत्र के टरेनवां माधोपुर गांव की घटना, घायल सोनम कुमारी का अस्पताल में चल रहा इलाज

सिवान : सिसवन थाना क्षेत्र के टरेनवां माधोपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें एक युवती घायल हो गई। घायल युवती की पहचान रामायण राम की पुत्री सोनम कुमारी के रूप में हुई है।

घटना के बाद परिजनों द्वारा घायल को इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर