Explore

Search

December 15, 2025 10:46 am

सिसवन: आग लगने से तीन घर जलकर राख, गांव में मची अफरातफरी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिसवन गांव के अकड़वा घाट बस्ती में अचानक लगी आग, एक ही परिवार के तीन घर जलकर खाक, जन-धन की भारी क्षति

सिसवन प्रखंड के सिसवन गांव में शनिवार की शाम भीषण अगलगी की घटना हुई, जिसमें एक ही परिवार के तीन घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। गांव के अकड़वा घाट बस्ती में अचानक लगी इस आग ने अनाज, कपड़े, फर्नीचर समेत सारा घरेलू सामान निगल लिया। आग पर काबू तो पाया गया, मगर तब तक सब कुछ स्वाहा हो चुका था।

शनिवार की शाम करीब सात बजे सिसवन गांव के अकड़वा घाट बस्ती में अचानक एक घर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही लक्ष्मण चौधरी, देवनारायण चौधरी एवं नारद चौधरी के घर इसकी चपेट में आ गए। आग की लपटें विकराल होती गईं और देखते ही देखते तीनों घरों को पूरी तरह जला डाला।

इस भयावह घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक पीड़ित परिवारों का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ितों ने सिसवन थाना एवं अंचलाधिकारी को इसकी सूचना दी। समाचार लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर