Explore

Search

June 24, 2026 12:04 pm

सिसवन : आगलगी में तीन मवेशी झुलसे, एक की मौत

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिसवन : सिसवन प्रखंड के भागर गांव में शुक्रवार देर रात आग लगने से एक परिवार का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग की इस घटना में घर में बंधे तीन मवेशी झुलस गए, जिनमें से एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई।

पीड़ित हृदयानंद यादव ने बताया कि रात को परिवार के सभी सदस्य भोजन के बाद सो रहे थे, तभी अचानक घर में आग लग गई। आग की लपटें देख परिवार के सदस्य घर से बाहर भागे और शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और अन्य सामान जलकर राख हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही भागर पंचायत के मुखिया मुन्ना कुमार पासवान समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। समाचार लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर