✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिसवन (सिवान)। सिसवन और चैनपुर थाना की गश्त दल ने रविवार की शाम शराब पीकर हंगामा कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया। मेडिकल जांच कराने पर शराब पीने की पुष्टि होने के बाद सभी को सोमवार को जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में मुबारकपुर निवासी संजय माली, मिथुन साह और भागर निवासी सुरेश यादव शामिल हैं। इसके अलावा चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान छितौली निवासी संजय यादव के रूप में हुई है।
Author: Samay Siwan
Post Views: 2

