Explore

Search

March 17, 2026 6:25 am

सिसवन : अग्निपीड़ित परिवारों को सीओ ने दिया सहायता राशि का चेक

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सिसवन गांव में अगलगी पीड़ितों को मिला राहत, प्रत्येक को मिला 12 हजार रुपये का सरकारी चेक

सिसवन (सिवान): प्रखंड के गंगपुर सिसवन पंचायत अंतर्गत सिसवन गांव में पांच अप्रैल को हुए अगलगी की घटना में अपने आशियाने और संपत्ति गंवाने वाले दो परिवारों को अंचलाधिकारी पंकज कुमार द्वारा बुधवार को सरकारी सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। अग्निपीड़ितों में चंदा देवी एवं बदामी देवी शामिल हैं।

प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पीड़ित परिवारों को 12-12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। अंचलाधिकारी ने बताया कि अगलगी की घटना से प्रभावित परिवारों की सूची बनाकर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र साह सहित अन्य राजस्व कर्मी भी उपस्थित थे। अगलगी के बाद प्रशासन की यह पहल पीड़ित परिवारों के लिए एक राहत की किरण साबित हुई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर