Explore

Search

January 19, 2026 7:58 am

सिवान : 5897.81 करोड़ की लागत से सिवान को मिली 28 विकास योजनाओं की सौगात

5897.81 करोड़ की लागत से सिवान को मिली 28 विकास योजनाओं की सौगात
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

प्रधानमंत्री मोदी ने रिमोट से किया उद्घाटन व शिलान्यास, महेंद्रनाथ धाम की स्मृति चिह्न से किया गया सम्मानित

सिवान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पचरुखी प्रखंड के जसौली खर्ग पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत एनडीए के अन्य नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम के स्वागत में बुके और अंगवस्त्र भेंट किए गए, जबकि जिला पुलिस बल ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

इसके बाद प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ रथ पर सवार होकर जनता के बीच पहुंचे और हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। मंच पर पहुंचकर उन्होंने केंद्रीय व राज्य मंत्रियों, विधायकों से भेंट की और जनता का अभिवादन किया। इस दौरान पूरा जनसमूह भारत माता की जय और मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा।

स्वागत के क्रम में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने प्रधानमंत्री को महेंद्रनाथ धाम की स्मृति चिह्न भेंट की, जबकि स्थानीय कलाकार रजनीश कुमार ने टेराकोटा से बनी एक विशेष कृति भेंट की।

इसके बाद प्रधानमंत्री ने रिमोट कंट्रोल के माध्यम से 5897.81 करोड़ रुपये की 28 विकास योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पण किया। योजनाएं विभिन्न मंत्रालयों और विभागों से जुड़ी थीं, जिनमें प्रमुख रूप से:

  • पीएम अमृत योजना 2.0 के तहत 2183.18 करोड़ की 11 योजनाओं का शिलान्यास
  • नमामी गंगे मिशन के तहत 2639.97 करोड़ की 10 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास
  • अन्य विभागीय योजनाएं: 1826.71 करोड़ की 6 योजनाओं का उद्घाटन, 813.26 करोड़ की 4 योजनाओं का शिलान्यास
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 53,666 लाभार्थियों को 536.66 करोड़ रुपये की पहली किश्त हस्तांतरित
  • 6684 लाभार्थियों का गृह प्रवेश भी सम्पन्न
  • ऊर्जा विभाग की 135 करोड़ की योजना का शिलान्यास
  • पूर्व मध्य रेलवे की 403 करोड़ की योजना का उद्घाटन और तीन परियोजनाओं का शुभारंभ

इस ऐतिहासिक अवसर पर सिवान की जनता ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्र और नेतृत्व के प्रति अपनी आस्था व उत्साह को अभिव्यक्त किया।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर