Explore

Search

May 14, 2026 9:31 am

सिवान : 30 पुड़िया स्मैक के साथ शाहिद गिरफ्तार

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बासोपाली कोठी नहर पुल के पास पुलिस की कार्रवाई

  • पुलिस ने 30 पुड़िया स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।
  • बासोपाली कोठी स्थित नहर पुल के पास से हुई गिरफ्तारी।
  • गिरफ्तार युवक की पहचान शाहिद अफताब के रूप में हुई।
  •  पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

सिवान : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बासोपाली कोठी स्थित नहर पुल के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 30 पुड़िया स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के जलटोलिया निवासी शाहिद अफताब के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान युवक के पास से 30 पुड़िया स्मैक बरामद की गई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे जेल भेज दिया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर