Explore

Search

March 17, 2026 3:19 pm

सिवान : होली मिलन समारोह में दिखी भाईचारे और एकता की झलक

होली मिलन समारोह में दिखी भाईचारे और एकता की झल

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान के विभिन्न प्रखंडों में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

सीवान: जिले के विभिन्न प्रखंडों में बुधवार को कई संगठनों द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया। इस दौरान भाईचारे और एकता का संदेश देखने को मिला।

महाराजगंज में पूर्व विधायक हेमनारायण साह के आवास पर आयोजन

महाराजगंज प्रखंड के कसदेवरा स्थित पूर्व विधायक हेमनारायण साह के आवास पर होली मिलन समारोह हुआ। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस दौरान पारंपरिक होली गीतों का आनंद लिया गया। इस अवसर पर गोरख सिंह महाविद्यालय के निदेशक प्रो. अभय कुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी, जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद, लोजपा जिलाध्यक्ष महादेव पासवान, अवधेश पांडेय, निकेश चंद्र तिवारी, विशंभर सिंह, हरिश्चंद्र आशीष, अयूब अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सिसवन में जनसुराज नेता सत्येंद्र यादव के आवास पर आयोजन

सिसवन प्रखंड के छितौली गांव में जनसुराज नेता सत्येंद्र यादव के आवास पर होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का त्योहार है, जिसे बिना किसी भेदभाव के मनाना चाहिए। उन्होंने हुल्लड़बाजी से बचने और किसी पर जबरदस्ती रंग न लगाने की अपील की। इस मौके पर सरपंच लोहा सिंह, नवीन सिंह, हरिशंकर भगत, राधेश्याम प्रसाद, अजीत सिंह, तनु तिवारी, विकास पांडेय आदि उपस्थित थे।

दरौली में भाजपा महादलित प्रकोष्ठ का आयोजन

दरौली प्रखंड के बभनौली गांव में भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज राम की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह हुआ। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि होली उत्साह और उमंग का त्योहार है। जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह ने इसे आपसी सौहार्द और प्रेम का प्रतीक बताया। इस अवसर पर सत्यम सिंह, शिवम कुमार, सौरभ कुमार, सुरेंद्र पासवान, मृत्युंजय तिवारी, मुनि भगत सहित कई लोग शामिल हुए।

बड़हरिया में आंबेडकर इंटर कॉलेज में आयोजन

बड़हरिया के आंबेडकर इंटर कॉलेज में प्राचार्य सह सचिव प्रो. ई. आलोक कुमार के नेतृत्व में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मुखिया सुनील चंद्रवंशी, हरजीत मांझी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रो. रामबदन यादव, प्रो. राजेंद्र रावत, प्रो. सत्येंद्र कुमार अभय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर