Explore

Search

March 18, 2026 7:56 am

सिवान : हनुमान के रूप में युवक ने दिया विश्व शांति का संदेश, सभा में लहराए हजारों तिरंगे

हनुमान के रूप में युवक ने दिया विश्व शांति का संदेश, सभा में लहराए हजारों तिरंगे
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

प्रधानमंत्री की सभा में दिखी आस्था, ऊर्जा और देशभक्ति का अद्भुत संगम

सिवान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुक्रवार को जसौली में आयोजित जनसभा में कई रोचक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिले। सभा स्थल पर एक युवक हनुमान का रूप धारण कर विश्व शांति का संदेश दे रहा था। वह लगातार “भारत माता की जय”, “जय श्रीराम” और “मोदी-मोदी” के नारों से माहौल को जीवंत बनाए हुए था।

युवक ने अपने प्रदर्शन के जरिए हाल ही में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की भी याद दिलाई। उसका उत्साह और राष्ट्रभक्ति लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। कार्यक्रम में आए सैकड़ों लोग उसके साथ सेल्फी लेते नजर आए, जिससे पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल बन गया।

हाथों में लहराता रहा तिरंगा
सभा में उपस्थित हजारों लोग तिरंगा हाथों में लेकर पहुंचे थे। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, हर कोई तिरंगे को गर्व के साथ लहरा रहा था। हर आंखें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक झलक पाने को आतुर थीं। यह दृश्य न केवल जनसभा की भव्यता को दर्शाता था, बल्कि देशभक्ति और लोकतंत्र में जनता की आस्था का भी परिचायक था।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर