Explore

Search

May 2, 2026 5:04 pm

सिवान: स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष आमंत्रण की मांग

✍🏽परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ सिवान शाखा के कार्यकारी प्रधान सचिव विश्वमोहन कुमार सिंह और जिला प्रवक्ता कुमार राजकपूर (टीपू) ने स्व. महेंद्र प्रसाद शाही सेवा सदन, निराला नगर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि आगामी 26 जनवरी के प्रशासनिक तैयारियों में समाज के बुद्धिजीवियों और भिन्न स्तर के समाजसेवियों को आमंत्रित किया जाता है, लेकिन स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने जोर देकर कहा कि देश की आज़ादी में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को राज्य सरकार और राष्ट्रपति स्तर पर सम्मानित किया गया है। ऐसे में जिला प्रशासन को उनकी विरासत का सम्मान करते हुए उनके उत्तराधिकारियों को गणतंत्र दिवस के झंडोतोलन कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित करना चाहिए।

सिवान जिले में प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक कई स्वतंत्रता सेनानियों ने स्वतंत्रता संग्राम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि बंगरा और महाराजगंज अनुमंडल के अधिकारियों को विशेष रूप से इस कार्य में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

इस तरह की पहल स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को न केवल सम्मान देगी, बल्कि उनके योगदान को नई पीढ़ी के सामने प्रेरणा के रूप में प्रस्तुत करने में मदद करेगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर