Explore

Search

May 1, 2026 3:05 pm

सिवान: स्वच्छता अभियान से हुई पुलिस सप्ताह की शुरुआत

सिवान: स्वच्छता अभियान से हुई पुलिस सप्ताह की शुरुआत

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

थाना परिसरों से सार्वजनिक स्थलों तक चला व्यापक सफाई अभियान, एसपी ने दिया स्वच्छता का संदेश
बिहार पुलिस सप्ताह के उपलक्ष्य में रविवार को सिवान जिले में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। इस दौरान विभिन्न थाना परिसरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ भारत का संदेश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के निर्देश पर जिले के सभी थानों, पुलिस कार्यालयों, पुलिस लाइन परिसर एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर भव्य सफाई अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत थाना परिसरों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई। पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों ने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया।
एसपी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत अभियान को मजबूती प्रदान करना तथा समाज में स्वच्छता और स्वस्थ वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
अभियान के दौरान पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रजातियों के पौधे भी लगाए गए। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनसहभागिता को बढ़ावा देना है, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित हो और स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप मिल सके।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर