Explore

Search

January 24, 2026 2:42 pm

सिवान : स्कूल का शौचालय बंद रखने को लेकर प्रधानाध्यापक ने बीईओ को दिया आवेदन

स्कूल का शौचालय बंद रखने को लेकर प्रधानाध्यापक ने बीईओ को दिया आवेदन
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

मखदूम सराय उर्दू स्कूल के छात्रों व शिक्षकों को हो रही परेशानी, नया बाजार उर्दू विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पर आरोप

सिवान : शहर के राजकीय मध्य विद्यालय मखदूम सराय उर्दू के प्रधानाध्यापक मो. असगर अली ने बुधवार को एक आवेदन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) को सौंपा। आवेदन में उन्होंने शौचालय की चाभी न देने और शौचालय बंद रखने की शिकायत की है।

आवेदन के अनुसार, राजकीय मध्य विद्यालय मखदूम सराय उर्दू को अस्थायी रूप से राजकीय मध्य विद्यालय नया बाजार उर्दू में शिफ्ट किया गया है। दोनों विद्यालय एक ही परिसर में संचालित हो रहे हैं। नया बाजार उर्दू विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सारिका पर आरोप है कि वह परिसर स्थित दोनों शौचालयों को ताले में बंद रखती हैं और मखदूम सराय विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को चाभी देने से मना कर देती हैं।

प्रधानाध्यापक असगर अली ने कहा है कि इस स्थिति के कारण छात्रों विशेषकर छात्राओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों की भी गरिमा और सुविधा को नजरअंदाज किया जा रहा है, जो शैक्षणिक माहौल को प्रभावित करता है।

उन्होंने मांग की है कि विद्यालय में संचालित सभी शिक्षकों और छात्रों के लिए शौचालय खुला रहना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर इस शिकायत पर त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो वे जिला स्तरीय पदाधिकारियों को आवेदन देंगे।

यह मामला न सिर्फ शैक्षणिक अनुशासन और विद्यालय प्रशासन की समन्वयहीनता को दर्शाता है, बल्कि विद्यार्थियों के मूलभूत अधिकारों के उल्लंघन की ओर भी संकेत करता है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर