Explore

Search

December 13, 2025 3:23 pm

सिवान : सोमवार से दो पाली में होगी 11वीं की वार्षिक परीक्षा, तैयारी पूरी

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी शिड्यूल के अनुसार जिले के हाई व इंटर स्कूलों में नौवीं और 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 17 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, नौवीं कक्षा की परीक्षाएं 20 मार्च से 25 मार्च तक संपन्न होंगी। यह परीक्षा मैट्रिक बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर ली जाएगी। परीक्षा को कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला शिक्षा विभाग द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जो विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा में अनुपस्थित रहेंगे या असफल होंगे, उन्हें अगली कक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 11वीं की परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी।

सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों (एचएम) को कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। इसके अतिरिक्त, इंटर स्कूलों में प्रायोगिक परीक्षा 26 और 27 मार्च को आयोजित की जाएगी। शिक्षकों के अनुसार, नौवीं कक्षा की परीक्षा पास करने के बाद छात्र 10वीं में नामांकन लेंगे और 2026 में मैट्रिक परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि 11वीं में सफल होने वाले छात्र 12वीं में प्रवेश लेंगे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर