Explore

Search

August 13, 2026 8:54 am

सिवान : सुबह 10 बजे से शहर में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क, बिजली विभाग ने जारी की सूचना

  •  27 मार्च को निकलेगी रामनवमी की शोभा यात्रा
  • सुबह 10 बजे से बिजली आपूर्ति रहेगी बंद
  • गांधी मैदान पहुंचने तक बाधित रहेगी सप्लाई
  • उपभोक्ताओं से पहले ही जरूरी काम निपटाने की अपील

सिवान : रामनवमी के पावन अवसर पर 27 मार्च को शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
इसी क्रम में बिजली विभाग भी पूरी तरह अलर्ट है। मिली जानकारी के अनुसार, शोभा यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचाव के लिए 27 मार्च को शहर की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रखी जाएगी।
बिजली विभाग ने बताया कि सुबह 10 बजे से लेकर शोभा यात्रा के गांधी मैदान पहुंचने तक शहर में बिजली की सप्लाई बंद रहेगी।
विभाग की ओर से सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे पूर्व में ही अपने आवश्यक कार्यों को पूरा कर लें, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित रहने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह निर्णय जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर