सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डा. महाचंद्र प्रसाद का भाजपा कार्यालय में भव्य अभिनंदन
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम, डा. प्रसाद बोले – सवर्ण समाज के भरोसे पर खरा उतरने का करूंगा पूरा प्रयास
सिवान: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को एक गरिमामयी समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डा. महाचंद्र प्रसाद सिंह का अभिनंदन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने की।
समारोह की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा वंदे मातरम के गायन से की गई। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर डा. महाचंद्र प्रसाद का स्वागत किया। अन्य कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें पुष्प अर्पित कर अभिनंदन किया।
जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि “डा. महाचंद्र प्रसाद सिंह का व्यक्तित्व विराट है। उन्हें सवर्ण आयोग का अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने एक दूरदर्शी और न्यायसंगत निर्णय लिया है। इससे समाज के सभी वर्गों में उत्साह और विश्वास की भावना जगी है।”
मुख्य अतिथि डा. महाचंद्र प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “मैं भाजपा एवं एनडीए नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करूंगा। सवर्ण समाज के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता इस आयोग के गठन से स्पष्ट है और यह ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के नारे को साकार करता है।”
सभा को संबोधित करने वालों में शामिल थे:
- पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय
- वरिष्ठ नेता राजीव कुमार बिट्टू सिंह
- अनुराधा गुप्ता, पूनम गिरी, लल्लन राय
मंच संचालन: जिला महामंत्री हरेंद्र कुशवाहा
धन्यवाद ज्ञापन: जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता
उपस्थित गणमान्य:
आभा सिंह कुशवाहा, सुभाष सिंह कुशवाहा, दीपू सिंह चंदेल, संतोष रावत, सौरभ कुशवाहा, कमलेश सिंह, अजीत कुमार समेत कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता।