Explore

Search

March 4, 2026 6:31 am

सिवान : सराय पुलिस ने 12 अवैध शराब भट्ठियों को किया नष्ट, 9000 लीटर अर्धनिर्मित शराब जब्त

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: सराय थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत बुधवार शाम उखई चंवर में छापेमारी कर 12 अवैध शराब भट्ठियों को नष्ट कर दिया। इस दौरान करीब 9000 लीटर अर्धनिर्मित शराब भी जब्त की गई

इस कार्रवाई का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) सुनील कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) अजय कुमार सिंह, एएलटीएफ टीम और सराय थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने किया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराब तस्कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उनकी पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर