✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
शहर के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मंगलवार को भाजपा पश्चिमी जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी की अध्यक्षता में समाजसेवी और विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने हमेशा समाज कल्याण के लिए कार्य किया और स्वयं को राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रखा। उन्होंने कभी पद या धन की लालसा नहीं रखी, बल्कि देश के विकास को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि पंडित जी का सपना था कि हर गांव का हर नागरिक शिक्षित और रोजगारयुक्त हो, क्योंकि तभी देश सशक्त और विकसित बनेगा।
पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कभी अपने नाम के लिए कार्य नहीं किया, बल्कि पार्टी और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी। उन्होंने 1952 से 1968 तक भारतीय जनसंघ में एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया। इस मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे सामाजिक स्तर पर कमजोर और पिछड़े वर्गों के विकास के लिए कार्य करेंगे और पंडित जी के अंत्योदय के सपनों को साकार करेंगे।
इस अवसर पर जिला महामंत्री हरेंद्र कुशवाहा, राजेश श्रीवास्तव, कार्यालय मंत्री सत्यम सिंह सोनू, जिला प्रवक्ता अविनाश यादव, मंडल अध्यक्ष समरजीत सिंह, संजय प्रसाद मुखिया, दीनानाथ सिंह पटेल, आर्यन राय, कृष्णानंद यादव, विकेश बैठा, नीतीश कुशवाहा, शिवशंकर मांझी, कृष्णा गिरि सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।