Explore

Search

February 15, 2026 1:22 pm

सिवान : शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक किया यौन शोषण, महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज

शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक किया यौन शोषण, महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सगाई के बाद शादी टालता रहा युवक, युवती के दबाव देने पर किया इनकार

सिवान: नगर थाना क्षेत्र की एक 24 वर्षीय युवती ने गोपालगंज जिले के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने 7 जुलाई को महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता की सगाई वर्ष 2023 में गोपालगंज जिले के एक गांव निवासी युवक से हुई थी और तय तिथि के अनुसार फरवरी 2024 में शादी होनी थी। सगाई के समय युवक को उपहार स्वरूप 60 हजार रुपये भी दिए गए थे।

पीड़िता का आरोप है कि सगाई के बाद युवक ने उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए और हर बार शादी का भरोसा दिलाता रहा। लेकिन जब युवती ने फरवरी 2024 के बाद शादी का दबाव बनाना शुरू किया, तो आरोपी युवक ने शादी से साफ इनकार कर दिया।

मामले की जानकारी मिलते ही महिला थाना पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है। पीड़िता के आवेदन के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है और पुलिस कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटी है।

यह मामला समाज में रिश्तों और भरोसे के नाम पर हो रहे शोषण की गंभीर तस्वीर पेश करता है, जिस पर कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर