✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
सीवान। नगर थाना क्षेत्र के शांति वट वृक्ष के समीप शनिवार को कचड़े के ढेर से एक नवजात का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार नगर परिषद के सफाईकर्मी कचड़ा उठाव कर रहे थे, तभी जेसीबी चालक की नजर कचड़े में पड़े नवजात पर पड़ी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को अपने कब्जे में लेकर चली गई। नगर इंस्पेक्टर अविनाश कुमार ने इसे भ्रूण बताते हुए कहा कि संभवतः किसी का बच्चा खराब हो गया होगा, जिसे कचड़े में फेंक दिया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बरामद नवजात शिशु बच्चा था। इसके सारे अंग दिख रहे थे हाथ ,पैर, सिर सब कुछ था उसकी मौत हो गई थी. जिसे वह फेंक दिया गया था। लेकिन नगर इंस्पेक्टर बिना इसका पोस्टमार्टम कराए ही उसे किस स्थान पर दफनवा दिए।
Author: Samay Siwan
Post Views: 210

