Explore

Search

May 25, 2026 10:23 am

सिवान : विशेष अभियान में 24 घंटे के भीतर 22 गिरफ्तार, शराब व हथियार बरामद

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

अपराध नियंत्रण व शराबबंदी को लेकर सख्त कार्रवाई

  •  24 घंटे में 22 आरोपित गिरफ्तार
  • शराब कांड में 14 सहित कई मामलों में कार्रवाई
  • 505.8 लीटर विदेशी व 1 लीटर देसी शराब जब्त
  • यातायात उल्लंघन पर 34 हजार रुपये जुर्माना वसूला

सिवान। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एसपी ने बताया कि अपराध नियंत्रण और शराबबंदी को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बदमाशों की गिरफ्तारी के साथ-साथ शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण व परिवहन पर कड़ी कार्रवाई की गई तथा अवैध देसी शराब भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया।
अभियान के दौरान गिरफ्तार आरोपितों में 14 शराब कांड, दो वारंट, एक पॉक्सो एक्ट, एक आर्म्स एक्ट, तीन हत्या के प्रयास तथा एक यौन उत्पीड़न मामले से जुड़े हैं।
पुलिस ने इस दौरान एक लीटर देसी शराब और 505.8 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। साथ ही 23 वारंट और एक कुर्की का निष्पादन किया गया।
इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 34 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने एक पिस्टल, एक पिलेट, एक खोखा, तीन चार पहिया वाहन और एक मोबाइल सहित अन्य सामान भी बरामद किया है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर