Explore

Search

July 18, 2026 9:09 pm

सिवान : वर्षों से फरार अभियुक्त सुरेश प्रसाद को महादेवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

वर्षों से फरार अभियुक्त सुरेश प्रसाद को महादेवा पुलिस ने किया गिरफ्तार
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

पत्नी की शिकायत पर दर्ज था मामला, लंबे समय से था पुलिस की पकड़ से बाहर

सिवान: महादेवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्षों से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हकाम गांव निवासी सुरेश प्रसाद के रूप में हुई है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष निर्भय कुमार ने बताया कि सुरेश प्रसाद के खिलाफ उसकी पत्नी द्वारा गंभीर आरोपों के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था और पुलिस उसे तलाश रही थी।

काफी समय बाद पुलिस को उसके ठिकाने की गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर