Explore

Search

February 15, 2026 1:49 pm

सिवान : लालू प्रसाद तलवार से काटते हैं केक, देश से मांगे माफी: गिरिराज सिंह

लालू प्रसाद तलवार से काटते हैं केक, देश से मांगे माफी: गिरिराज सिंह
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सिवान में केंद्रीय मंत्री का तीखा प्रहार, बोले – मोदी का 11 साल बेमिसाल, कांग्रेस रही घोटालों की सरकार

सिवान: जिले के जिला अतिथिगृह में सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू यादव की मति भ्रष्ट हो चुकी है। वह तलवार से केक काटते हैं, स्कूटर से चारा ढोते हैं और संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को पैरों के पास रखकर फोटो खिंचवाते हैं। उन्होंने इसे शर्मनाक बताया और देश से माफी मांगने की मांग की।

गिरिराज सिंह ने कहा कि मोदी सरकार को 11 साल पूरे हो चुके हैं और यह कार्यकाल “11 साल बेमिसाल” रहा है। उन्होंने यूपीए और एनडीए सरकार की तुलना करते हुए कहा कि यूपीए शासनकाल कोयला घोटाला, टू-जी, जमीन और आकाश घोटालों के लिए याद किया जाता है, जबकि मोदी सरकार ने देश को उम्मीद और विकास की नई दिशा दी है।

उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने 27 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया, 12 करोड़ शौचालय और 5 करोड़ घर बनवाए जबकि कांग्रेस सरकार ने 29 वर्षों में केवल 3 करोड़ घर दिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष दिन में अंधा हो गया है, उसे देश की तरक्की नहीं दिखती।

उन्होंने जनता से अपील की कि 20 जून को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भारी संख्या में शामिल होकर देश के इस यशस्वी नेता को सुने और समर्थन दें।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, जिला प्रभारी उमेश प्रधान, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष सत्यम सिंह, धर्मेंद्र पटेल, मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, भाजपा नेता मनोज राम, राकेश पांडेय उर्फ कल्लू पांडेय, सौरव कुशवाहा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर