Explore

Search

July 16, 2026 12:55 pm

सिवान : रोको टोको अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वाहनों की हुई जांच

रोको टोको अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वाहनों की हुई जांच

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सघन चेकिंग, संदिग्धों से पूछताछ
सिवान : पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के निर्देश पर जिले में ‘रोको टोको’ अभियान के तहत गुरुवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहनों की सघन जांच की गई। अभियान का उद्देश्य अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।
अभियान के तहत पुलिस टीमें गली-मोहल्लों, बाजारों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सक्रिय रहीं। बबुनिया मोड़, तरवारा मोड़, जेपी चौक सहित विभिन्न प्रमुख स्थलों पर पुलिस पदाधिकारी सड़क पर उतरकर वाहनों की जांच करते नजर आए। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई तथा आवश्यक कागजातों की जांच भी की गई।
इस संबंध में एसपी ने बताया कि अपराध एवं बदमाशों पर अंकुश लगाने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारी भ्रमणशील रहकर संदिग्ध स्थलों पर विशेष निगरानी रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोको टोको अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर