Explore

Search

March 10, 2026 5:05 am

सिवान : रिलायंस स्मार्ट बाजार से दस लाख से अधिक के सामान की चोरी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीसीटीवी फुटेज में चोरी की वारदात कैद, पुलिस जांच में जुटी

सिवान: नगर थाना क्षेत्र के बबुनिया मोड़ स्थित रिलायंस स्मार्ट बाजार से दस लाख 50 हजार रुपये के सामान की चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में सहायक स्टोर मैनेजर निलेश कुशवाहा (निवासी- जिगनी, भटनी थाना, देवरिया, उत्तर प्रदेश) ने नगर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

सीसीटीवी फुटेज में चोरी कैद
स्टोर मैनेजर ने अपने आवेदन में बताया कि कुछ अज्ञात ग्राहक स्टोर से सामान चोरी कर रहे थे, जिससे व्यापार और स्टोर संचालन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। जब जांच टीम ने स्टॉक मिलान किया, तो करीब 10.50 लाख रुपये मूल्य के सामान कम पाए गए।

नगर थाना इंस्पेक्टर राजू कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर