Explore

Search

May 30, 2026 7:46 pm

सिवान: रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान सुबह 11 बजे से शहर में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान शहर में रविवार को रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली शोभा यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ बिजली आपूर्ति को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

शहरी सहायक विद्युत अभियंता शिव शंकर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शोभा यात्रा के दौरान बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह 11 बजे से लेकर शोभा यात्रा के गांधी मैदान तक पहुंचने तक शहर में बिजली की सप्लाई बंद रखी जाएगी।

इस अस्थायी कटौती को लेकर बिजली उपभोक्ताओं को पहले से ही सूचना दे दी गई है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि बिजली आपूर्ति बंद होने से पहले अपने सभी आवश्यक कार्य पूर्ण कर लें और वैकल्पिक व्यवस्था कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बिजली विभाग की इस तैयारी का उद्देश्य शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर