Explore

Search

May 8, 2026 2:51 pm

सिवान : रामनवमी शोभायात्रा को लेकर यातायात व्यवस्था में किया गया बदलाव

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान : रामनवमी पर्व पर रविवार को शहर में निकलने वाली शोभायात्रा के मद्देनज़र श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम यातायात नियंत्रण के लिए विशेष यातायात योजना लागू की गई है। यातायात डीएसपी शैलेश प्रीतम ने बताया कि रविवार सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक अग्निशमन, एंबुलेंस, शव वाहन, न्यायिक कार्य से जुड़े वाहन तथा अन्य आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।

उन्होंने बताया कि शहर में बड़ी गाड़ियों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा और उन्हें वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया गया है। मिशन मोड़ (छोटपुर), हकाम मोड़, बड़हरिया बाईपास, हरदिया मोड़, तरवारा मोड़, कलकत्ता बिरयानी, आंदर ढाला पुल तथा दरोगा राय कॉलेज मोड़ से होकर बस, ट्रक, हाइवा, जेसीबी आदि भारी वाहनों को शहर से बाहर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। रात 10 बजे तक ये प्रतिबंध लागू रहेंगे।

इसके अलावा, गोपालगंज मोड़ से सिवान शहर की ओर जाने वाले चार चक्का व व्यवसायिक वाहनों का संचालन बंद रहेगा। महादेवा रोड, गांधी मैदान के सामने शहर की ओर जाने वाले चार चक्का, तीन पहिया एवं व्यवसायिक वाहनों का परिचालन भी प्रतिबंधित रहेगा।

अस्पताल रोड से सभी चार चक्का व व्यवसायिक वाहन बड़हरिया बाईपास बीएल मोड़ से जैन स्वीट्स की ओर भेजे जाएंगे। बबुनिया मोड़ से स्टेशन या शहर की ओर जाने वाले किसी भी वाहन का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। स्टेशन की ओर जाने वाले वाहनों को पी देवी मोड़ से होकर भेजा जाएगा।

साथ ही सराय मोड़ व तेलहट्टा बाजार मोड़ से बबुनिया मोड़ की ओर किसी भी प्रकार के वाहन का परिचालन वर्जित रहेगा। कचहरी मोड़ से कागजी मोहल्ला की ओर वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह बंद रहेगी और यह मार्ग एक तरफा घोषित किया गया है। डीएवी मोड़ से शांति वटवृक्ष की ओर जाने वाले सभी वाहनों पर रोक रहेगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर