Explore

Search

August 14, 2026 3:09 am

सिवान : राजेंद्र स्टेडियम के पास किशोर के अपहरण का आरोप, सकुशल बरामद

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

बोलेरो सवार चार लोगों पर आरोप, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज

  • राजेंद्र स्टेडियम के पास किशोर के अपहरण का मामला
  • बोलेरो सवार चार लोगों पर घटना का आरोप
    पीड़ित किशोर सकुशल बरामद
  • पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी

सिवान। नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र स्टेडियम के समीप एक किशोर के अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों ने बोलेरो में सवार चार लोगों पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा मंगलवार को न्यायालय में प्रेषित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, शांति नगर निवासी राजेश कुमार श्रीवास्तव के 16 वर्षीय पुत्र रितिक कुमार श्रीवास्तव 30 मार्च की सुबह करीब साढ़े नौ बजे दक्षिण टोला ब्रह्म स्थान के पास स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में लोन की किस्त जमा करने गया था। वहां से घर लौटने के क्रम में राजेंद्र स्टेडियम के पास बोलेरो सवार कार्तिकदेव तिवारी, उसके पुत्र मनीष कुमार तिवारी व अन्य सहयोगियों ने मिलकर उसका अपहरण कर लिया।
हालांकि, घटना के कुछ समय बाद ही किशोर सकुशल बरामद हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद किशोर से पूछताछ की जा रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर