Explore

Search

July 16, 2026 1:56 pm

सिवान : रविवार को भी फील्ड में रहेंगे बिजली कंपनी के अधिकारी व कर्मी

• मार्च में राजस्व वसूली लक्ष्य पूरा करने के लिए सख्ती
• बिजली कंपनी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी रद की
• रविवार को भी फील्ड में रहकर वसूली अभियान चलाने का निर्देश
• काउंटर कर्मी, जोनल मैनेजर, सुपरवाइजर व मीटर रीडर को भी ड्यूटी

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

मार्च में किसी भी रविवार को अवकाश नहीं माना जाएगा
सिवान : बिजली कंपनी ने मार्च माह में राजस्व वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सख्ती बढ़ा दी है। इसको लेकर बिजली कंपनी की ओर से अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष निर्देश जारी किया गया है।
विद्युत कार्यपालक अभियंता रोशन कुमार की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि मार्च माह में किसी भी रविवार को अवकाश नहीं माना जाएगा। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं।
निर्देश के अनुसार सभी अधिकारी, कर्मचारी, काउंटर कर्मी, जोनल मैनेजर, सुपरवाइजर तथा मीटर रीडर को फील्ड में रहकर राजस्व वसूली का कार्य करना होगा।
बिजली कंपनी की ओर से कहा गया है कि राजस्व वसूली के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करना है। इसके लिए सभी संबंधित कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर उपभोक्ताओं से बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित करनी होगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर