Explore

Search

June 25, 2026 8:01 am

सिवान : मोबाइल गुम होने पर पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से परेशान व्यक्ति ने एसपी से की शिकायत, शीघ्र कार्रवाई की लगाई उम्मीद

सिवान: मोबाइल फोन गुम हो जाने के मामले में एक युवक ने नगर थाना द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर बुधवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित राम लखन, जो नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड के निवासी हैं, ने एसपी को आवेदन देकर मामले की गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित ने बताया कि तीन अप्रैल को वह किसी कार्य से कचहरी जा रहे थे। इसी दौरान सोनार टोली के पास उनका मोबाइल गिर गया। मोबाइल गुम होने के तुरंत बाद उन्होंने एक राहगीर से फोन लेकर अपने मोबाइल पर कॉल किया, जिसमें चार से पांच बार घंटी जाने के बाद मोबाइल बंद कर दिया गया।
उन्होंने आगे बताया कि नगर थाना में उन्होंने इसकी लिखित शिकायत भी दी, लेकिन अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

नगर थाना की निष्क्रियता से आहत होकर उन्होंने अंततः एसपी से न्याय की गुहार लगाई है और मोबाइल बरामदगी के साथ दोषी पर कार्रवाई की मांग की है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर