सिवान में बड़े पैमाने पर तबादला: पांच साल से अधिक तैनात पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
डीआईजी सारण ने जारी किया आदेश, एसपी को शीघ्र अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश
सिवान : जिले में लंबे समय से तैनात पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। सारण प्रमंडल के डीआईजी ने ऐसे सभी पदाधिकारियों को चिन्हित कर नई जगहों पर भेजने का आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि जो पुलिस पदाधिकारी पांच वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर कार्यरत हैं, उन्हें स्थानांतरित किया जाए।
इस आदेश के तहत सिवान जिले के दर्जनों थानाध्यक्षों और एसआई रैंक के अधिकारियों का स्थानांतरण सारण और गोपालगंज जिलों में किया गया है।
डीआईजी कार्यालय से जारी पत्र में यह भी निर्देशित किया गया है कि पुलिस अधीक्षक स्थानांतरित पदाधिकारियों को शीघ्र प्रस्थान कराएं और इसका अनुपालन प्रतिवेदन कार्यालय को भेजें।
स्थानांतरित पदाधिकारियों की सूची में प्रमुख रूप से जीबी नगर थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल, पचरुखी थानाध्यक्ष सन्नी कुमार रजक, नौतन थानाध्यक्ष अखिलेश पासवान, महादेवा थानाध्यक्ष निर्भय कुमार, राज शेखर, संजीत कुमार, मोहित मोहन, अजीत कुमार, और राजीव शेखर सहित कई अधिकारी शामिल हैं।
इसके अलावा बड़ी संख्या में एसआई, एएसआई और महिला पुलिस पदाधिकारी भी स्थानांतरण सूची में शामिल हैं। इनमें प्रमिला कुमारी, भारती कुमारी, नेहा कुमारी, स्वाति कुमारी, पिंकी कुमारी, अर्चना कुमारी, खुशबू कुमारी, गीतांजलि कुमारी जैसी महिला अधिकारी भी शामिल हैं।
कुल मिलाकर स्थानांतरित अधिकारियों की संख्या 100 से अधिक है, जो यह दर्शाता है कि विभागीय स्तर पर पारदर्शिता और समयबद्ध सेवा चक्र को बनाए रखने की दिशा में यह कदम उठाया गया है।