Explore

Search

March 20, 2026 4:06 am

सिवान : मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने सगे भाई को चाकू से किया घायल, पीएमसीएच रेफर

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सराय थाना क्षेत्र के बैसाखी गांव की घटना, घर में मचा कोहराम

सिवान : सराय थाना क्षेत्र के बैसाखी गांव में शनिवार की शाम एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने अपने सगे भाई पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद स्वजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को सिवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।

घायल युवक की पहचान जनार्दन राम के पुत्र नंदकिशोर राम के रूप में हुई है। उसने बताया कि उसका भाई मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज गोरखपुर में चल रहा है। शनिवार की देर शाम अचानक वह हिंसक हो गया और बिना किसी कारण के चाकू से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। स्वजनों ने बताया कि विक्षिप्त युवक की हालत को देखते हुए उसका लगातार इलाज कराया जा रहा है, लेकिन उसका व्यवहार कभी-कभी खतरनाक हो जाता है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर