Explore

Search

March 18, 2026 2:38 am

सिवान : मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी, काला बिल्ला लगाकर किया कार्य

मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी, काला बिल्ला लगाकर किया कार्य
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

महाराजगंज व हुसैनगंज प्रखंडों में प्रदर्शन, 10 सूत्री मांगों को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

सिवान: बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर शुक्रवार को महाराजगंज, हुसैनगंज समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों में कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी रहा। कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया और अपने 10 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।

महाराजगंज प्रखंड में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। लिपिक विपुल कुमार सिंह ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

प्रमुख मांगों में कर्मचारियों के लिए 50 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, केंद्र सरकार के अनुरूप तदर्थ बोनस का भुगतान, कार्यस्थलों पर निःशुल्क आवास की व्यवस्था, सेवा सुरक्षा व संरक्षा सुनिश्चित करना आदि शामिल हैं।

प्रदर्शन में प्रधान लिपिक रवि प्रकाश, विपुल कुमार सिंह, हरेंद्र कुमार, निधि कुमारी, रंजन कुमार, नाजीर अरविंद कुमार सहित अंचल व प्रखंड कार्यालयों के सभी कर्मचारी शामिल हुए।

इधर हुसैनगंज प्रखंड में भी कर्मियों ने तीसरे दिन भोजनावकाश के समय प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में प्रखंड नाजिर नवलकिशोर सिंह, अंचल नाजिर हसमत अली, धीरज कुमार, सुनील कुमार, अशोक कुमार, अखिलेश कुमार, मंजू देवी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर