Explore

Search

January 20, 2026 3:40 pm

सिवान : महिला संवाद कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

सिवान : महिला संवाद कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

महिलाओं में दिखा उत्साह, जीविका दीदियों ने साझा किए अनुभव

सिवान : जिले के विभिन्न प्रखंडों में रविवार को जीविका के सौजन्य से महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई और उन्हें इन योजनाओं से लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

महाराजगंज प्रखंड के पटेढ़ा उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत जीविका की प्रचलित प्रार्थना ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’ से हुई। इसके बाद प्रखंड परियोजना प्रबंधक सुभाष कुमार ने महिला सशक्तीकरण की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि आज की महिला केवल घर तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव के विकास में भी नेतृत्व कर रही है। उन्होंने सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए महिलाओं को अपनी आकांक्षाएं सामने लाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर एमआइएस मुरारी कुमार गुप्ता, सामुदायिक समन्वयक गोविंद कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार साह, पुतुल देवी, पूनम देवी, प्रियंका देवी, अनुराधा देवी व सबिता कुमारी मौजूद थीं।

इसी तरह दारौंदा प्रखंड के मड़सरा व पांडेयपुर पंचायत में भी महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें वीडियो फिल्म के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसमें राहुल राज, शिव मिश्रा, बीपीएम अमित प्रीतम, किशोर कुमार, इरशाद व राकेश कुमार उपस्थित रहे।

रघुनाथपुर प्रखंड के दिघवलिया गांव में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित रहीं और महिलाओं के उत्थान से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर