Explore

Search

February 9, 2026 1:48 am

सिवान : महिला योग फाउंडेशन इस्कॉन ने पंच मंदिरा पार्क में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

महिला योग फाउंडेशन इस्कॉन ने पंच मंदिरा पार्क में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सिवान : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को पंच मंदिरा पार्क में महिला योग फाउंडेशन इस्कॉन के तत्वावधान में “संगिनी” की माताओं एवं बहनों द्वारा योग दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन इस्कॉन की बलदायनी माताजी डॉ. प्रियमदा सिंह, महिला योग फाउंडेशन इस्कॉन सिवान की प्रीति सर्राफ, प्रतिभा देवी, रश्मि गिरि तथा भाजपा नगर मंत्री सह अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार बिहार अध्यक्ष रुपल आनंद द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर “संगिनी” की सभी माताओं एवं बहनों ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कर स्वास्थ्य लाभ की अनुभूति की और नियमित योग को जीवनशैली में शामिल करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रुपल आनंद ने कहा कि “आज की व्यस्त दिनचर्या में योग ही ऐसा माध्यम है, जो न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और ऊर्जा भी प्रदान करता है। महिलाओं की यह भागीदारी समाज में एक सकारात्मक संदेश देती है।”

इस अवसर पर मोनिका रानी, चंदा देवी, संगीता देवी, रानी देवी, माला देवी, मालती देवी, मधु देवी, आरती देवी, सुनीता देवी समेत दर्जनों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का वातावरण ऊर्जा, उत्साह और समर्पण से भरा रहा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर