✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
सिवान जंक्शन पर ट्रेन संख्या 15028 के महिला कोच में बैठने पर आठ लोगों को किया गया गिरफ्तार, सभी को कोर्ट में पेश होने का निर्देश
सिवान: सिवान जंक्शन पर मंगलवार को आरपीएफ की टीम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्लेटफार्म संख्या एक पर खड़ी गाड़ी संख्या 15028 के महिला कोच में अनधिकृत रूप से सवार आठ यात्रियों को गिरफ्तार किया। आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि उप निरीक्षक जयेंद्र कुमार मिश्र और सहायक उप निरीक्षक छोटेलाल सिंह यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार यात्रियों को रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जमानत पर रिहा कर दिया गया। साथ ही उन्हें न्यायालय एसीजेएमआर सोनपुर में क्रमशः 24, 25 और 26 अप्रैल को पेश होने का निर्देश दिया गया है।
गिरफ्तार यात्रियों की पहचान निम्न रूप से हुई है:
- दशरथ शर्मा – हथौड़ा, हुसैनगंज
- प्रिंस कुमार सिंह – गायघाट, आंदर
- धीरज कुमार गुप्ता – गोपतपुर, आरा
- मुकेश कुमार – आंदर ढाला, नगर थाना
- अनुज कुमार यादव – नौतन बाजार
- मुकेश कुमार – गायघाट, आंदर
- साहुल कुमार – शिवाजी नगर, समस्तीपुर
- प्रकाश कुमार सिंह – एकमा हरपुर, छपरा
आरपीएफ ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल निर्धारित कोच में ही यात्रा करें अन्यथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

